समाजसेवी बलजीत सल्याण को मिला ग्लोबल एमिनेंस अवॉर्ड
एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया व प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के संरक्षक बलजीत सल्याण को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिल्ली के पांच सितारा सम्राट होटल में ग्लोबल एमिनेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया व प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के संरक्षक बलजीत सल्याण को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिल्ली के पांच सितारा सम्राट होटल में ग्लोबल एमिनेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस की ओर से आयोजित एक्सीलेंस अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में बलजीत सल्याण को देश की 50 से अधिक महान शख्सियतों के साथ ग्लोबल एमिनेंस अवॉर्ड प्राप्त करने का अवसर प्रदान हुआ। बलजीत को यह अवॉर्ड अभिनेता रजा मुराद, अभिनेता अवतार गिल, कांफ्रेंस के निदेशक अभिषेक बच्चन व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अनिरुद्ध लाल ने दिया। बलजीत अपना अवॉर्ड देश के शहीदों को समर्पित कर दिया।