भगवान राम के जन्म पर गूंजी हर्ष ध्वनि, श्रद्धालुओं ने की जय-जयकार
हरि कथा प्रचार समिति की ओर से ओपीएस विद्या मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का वात्सल्यपूर्ण वर्णन किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : हरि कथा प्रचार समिति की ओर से ओपीएस विद्या मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का वात्सल्यपूर्ण वर्णन किया। भगवान राम के जन्म उत्सव पर फूलों की वर्षा करके सभी श्रद्धालुओं ने हर्ष ध्वनि तथा जय जयकार की और इस प्रकार धूमधाम से प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया गया।
विजय कौशल महाराज ने कहा कि व्यक्ति भगवान को अपना सर्वस्व समर्पण कर देता है तो भगवान उसकी सुरक्षा और सम्मान का दायित्व स्वयं लेते हैं। उन्होंने मनुष्य को जीवन का सूत्र दिया कि यदि अनजाने में या जानबूझकर भी कोई भूल हो जाए तो भगवान उसे क्षमा कर देते हैं। लेकिन यदि उस भूल को दोबारा किया जाए तो वह अपराध हो जाती है और उसका दंड भोगना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जीवन के लिए तीर्थो में जाकर भजन कीर्तन सत्संग करना चाहिए। यजमान के रूप में भारत भूषण कपूर, बृज लाल गोयल, चंद्रप्रकाश बंसल, नरेंद्र गुप्ता, विनोद गोयल, पंकज गोयल, सुरेश जैन, विजय सिगला व विनोद गोयल पहुंचे।
सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कथा श्रवण किया और महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बस सुविधा
मुख्य संयोजक अविनाश बंसल व महसचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि आठ मार्च तक कथा उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्हें कथा स्थल तक लाने के लिए बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य संयोजक अविनाश बंसल, प्रधान शशि भूषण गुप्ता, महासचिव सुनील गुप्ता, प्रकल्प प्रमुख घनश्याम गोयल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, अंकुर गुप्ता, प्रवीण गोयल, पुनीत मित्तल, संजय सिगला व प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।