करनाल में कबाड़ में आग लगाना दुकानदार को पड़ा महंगा, निगम ने ठोका चालान
करनाल नगर निगम ने आरके पुरम में कबाड़ जलाकर वायु प्रदूषण फैलाने वाले एक दुकानदार पर ₹5,000 का चालान किया।
-1795089630453_m.webp)
कबाड़ में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने पर दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान।
HighLights
कबाड़ जलाकर प्रदूषण फैलाने पर दुकानदार पर चालान।
नगर निगम ने ₹5000 का जुर्माना लगाया।
खुले में कचरा जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, करनाल। शहर में वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरके पुरम की गली नंबर-8 के पास खाली प्लॉट में कबाड़ जलाकर प्रदूषण फैलाने पर निगम की टीम ने एक दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान किया। टीम ने मौके पर ही आग बुझवाई और दुकानदार को भविष्य में इस तरह की हरकत करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
निगमायुक्त सलोनी शर्मा के निर्देश पर जोन प्रभारी ऊषा रानी के नेतृत्व में निगम की टीम ने शिकायत मिलने पर संबंधित कबाड़ दुकान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान दुकान के साथ लगते खाली प्लॉट में कबाड़ के सामान में आग लगी मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार का चालान किया और आग बुझवाई।
खुले में कचरा जलाने पर होगी कार्रवाई
निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि कचरा, पत्तियां, प्लास्टिक और कबाड़ को खुले में न जलाएं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन के साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहीं भी खुले में कचरा या कबाड़ जलता दिखाई दे तो इसकी सूचना नगर निगम को दें। निगम की टीमें लगातार निगरानी और गश्त कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार और ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह मौजूद रहे।