स्वामी भीष्म के पौत्र शिव कुमार आर्य का निधन
क्रांतिकारी स्वामी भीष्म के पौत्र शिव कुमार आर्य का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार शाम तबियत खराब होने पर करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने शिव कुमार आर्य का उपचार किया लेकिन सोमवार को शिव कुमार आर्य ने दम तोड़ दिया। शिव कुमार आर्य क्रांतिकारी स्वामी भीष्म के पौत्र थे। स्वामी भीष्म के नाम से घरौंडा हर्बल पार्क में लाइब्रेरी भी बनाई हुई है। शिव कुमार आर्य के निधन पर समाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : क्रांतिकारी स्वामी भीष्म के पौत्र शिव कुमार आर्य का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार शाम तबीयत खराब होने पर उन्हें करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने शिव कुमार आर्य का उपचार किया, लेकिन सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। शिव कुमार आर्य क्रांतिकारी स्वामी भीष्म के पौत्र थे। स्वामी भीष्म के नाम से घरौंडा हर्बल पार्क में लाइब्रेरी भी बनाई हुई है। शिव कुमार आर्य के निधन पर समाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक जताया है।