स्व. मजीठिया की 121वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 में दयाल सिंह ट्रस्ट सोसाइटी के संस्थापक स्व. सरदार दयाल सिंह मजीठिया की 121वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया विद्यालय की एकडमिक एडवाइजर नीना राय सिंह एवं प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय सरदार दयाल सिंह मजीठिया को श्रद्धांजलि दी।
जागरण संवाददाता, करनाल : दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 में दयाल सिंह ट्रस्ट सोसाइटी के संस्थापक स्व. सरदार दयाल सिंह मजीठिया की 121वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया विद्यालय की एकडमिक एडवाइजर नीना राय सिंह एवं प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय सरदार दयाल सिंह मजीठिया को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों के द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। उनके भक्ति गीतों ने सारे कार्यक्रम को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। हवन कर स्व. मजीठिया को उनके सामाजिक कार्यों के लिए याद किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया। विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर नीना राय सिंह ने स्वर्गीय सरदार दयाल सिंह मजीठिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।