पर्यावरण सरंक्षण समिति के चेयरमैन बने एसडी अरोड़ा
जागरण संवाददाता, करनाल: पर्यावरण सरंक्षण समिति की आम सभा की मी¨टग मानव सेवा संघ प्रांगण म
जागरण संवाददाता, करनाल: पर्यावरण सरंक्षण समिति की आम सभा की मी¨टग मानव सेवा संघ प्रांगण में हुई। इस दौरान महासचिव केएल नारंग की ओर से एजेंडा प्रस्तुत किया। समिति प्रधान एसडी अरोड़ा ने समिति की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। वरिष्ठ उपप्रधान राम रतन अत्री ने इसकी अध्यक्षता की। साथ ही एसडी अरोड़ा को चेयरमैन बनाया गया। तृप्ता शर्मा को समिति का प्रधान चुना। समिति प्रधान ने बताया कि अब पौधरोपण का मौसम लगभग समाप्त हो रहा है फिर भी समिति के पास अभी भी 40-50 पौधे स्टॉक में बचे है और इसी सप्ताह सही स्थान देखकर यह पौधेरोपित कर दिए जाएंगे। मी¨टग में निर्णय लिया कि पर्यावरण समिति की टीम हर सप्ताह शहर के विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से आरआर अत्री, एसडी अरोड़ा, कंवल भसीन चीफ पैट्रन, केएल नारंग, तृप्ता शर्मा, सुनीता कुमारी, एलडी मदान, अर्जुन देव वर्मा, अमरदास दुआ, विनोद कुमार गुप्ता, रामप्रकाश शर्मा, एचएल चौधरी, देवराज और अंकित मौजूद रहे।