सड़क हादसे में छात्रा जख्मी
जागरण संवाददाता, करनाल : शिव कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी शिव कॉलोनी में
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 02:22 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : शिव कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी शिव कॉलोनी में करियाना की दुकान है। चार दिसंबर को सुबह आठ बजे उसकी 11 वर्षीय भतीजी दीक्षा केंद्रीय विद्यालय स्कूल कैथल रोड के लिए थ्री व्हीलर से जा रही थी। जबकि वह उसके पीछे अपनी बाइक से अपनी लड़की को वीपी इंटरनेशनल स्कूल में छोड़ने के लिए चला था। रास्ते में कैथल रोड पर भतीजी के थ्री व्हीलर को कार सवार एक व्यक्ति ने टक्कर मार दी। कार चालक की पहचान ज्योति नगर निवासी करणदीप के रूप में हुई है। अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में उनकी भतीजी दीक्षा को गंभीर चोटें आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें