स्कूल में चलाया पौधरोपण अभियान
संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल संरक्षित पर्यावरण-सुरक्षित जीवन विषय को लेकर स्कूलों में पौधारोपण का
संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल
संरक्षित पर्यावरण-सुरक्षित जीवन विषय को लेकर स्कूलों में पौधारोपण का कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ीबीरबल में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण में उन विद्यार्थियों ने पौधे लगाए जिनका 22 और 23 सितंबर को जन्मदिन था। कक्षा छठी की छात्रा नेहा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय प्रांगण को सजाया गया। कक्षा 5वीं की छात्रा पूजा ने अश्वगंधा का औषधीय पौधा लगाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीर ¨सह राणा ने बताया पौध रोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय में निरंतर पौधेरोपित किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर और किसी विशिष्ट अतिथि के आगमन पर विद्यालय में पौधरोपण किया जाता है। इस अवसर पर प्राध्यापिका नीलम, पूजा, मुख्याध्यापिका शकुंतला, प्राध्यापक श्याम लाल, मनोज, सतीश गौतम, देव कश्यप, सोहन लाल, सुख¨वद्र, वेदपाल, रमन, विनोद त्यागी, अमरजीत, सुशील, विजय और देवीशरण मौजूद रहे।