सत्याग्रह कर कर्मचारियों ने की आवाज बुलंद
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने बुधवार को जिला सचिवालय के सामने सामूहिक सत्याग्रह किया। इसकी अध्यक्षता प्रधान सियानंद परोचा व संचालन जिला सचिव दुलीचंद चौहान ने किया। कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के प्रति रोष जताया।
जासं, करनाल : रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने बुधवार को जिला सचिवालय के सामने सामूहिक सत्याग्रह किया। इसकी अध्यक्षता प्रधान सियानंद परोचा व संचालन जिला सचिव दुलीचंद चौहान ने किया। कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के प्रति रोष जताया।
उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। 2014 में जो सरकार ने रेगुलराइजेशन पॉलिसी बनाई थी। उच्चतम न्यायालय ने उस पॉलिसी को नामंजूर कर लगभग 55000 कच्चे कर्मचारियों की नौकरी खत्म होने का खतरा पैदा कर दिया है। सरकार कर्मचारियों की सही से पैरवी नहीं कर रही। इसके बाद उन्होंने सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तर्ज पर जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों पर संशोधित पेंशन 10 जनवरी 2018 के आदेशों को बोर्डो, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, नगरपालिकाओं, सहकारी संस्थाओं सहित सरकार के सभी विभागों में तुरंत लागू करवाया जाए, 70 वर्ष की उम्र होने पर 25 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने के फैसले को लागू किया जाए आदि मांगें पूरी की जाएं। इस अवसर पर प्रेमचंद तोमर, चंदगीराम, पुन्नाराम, फकीरचंद, जय भगवान गौड़, जगमाल चौहान, बाबूखान, शमशेर जेलदार व रामसरूप मौजूद रहे।