संजीव लखनपाल बने स्वामी विवेकानंद मंच के अध्यक्ष
फूसगढ़ में खादी ग्रामोद्योग के कार्यालय में समाजसेवी सुभाष गुरेजा की अध्यक्षता में समाजसेवी एवं धार्मिक संस्था स्वामी विवेकानंद मंच का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से रंगकर्मी एवं फिल्म निर्देशक संजीव लखनपाल को प्रधान एवं मेघराज लूथरा को महासचिव मनोनीत किया गया।
जागरण संवाददता, करनाल : फूसगढ़ में खादी ग्रामोद्योग के कार्यालय में समाजसेवी सुभाष गुरेजा की अध्यक्षता में समाजसेवी एवं धार्मिक संस्था स्वामी विवेकानंद मंच का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से रंगकर्मी एवं फिल्म निर्देशक संजीव लखनपाल को प्रधान एवं मेघराज लूथरा को महासचिव मनोनीत किया गया। उप प्रधान कमल मुटरेजा, सह सचिव बीडी आत्रेय व सुरेंद्र भल्ला, कोषाध्यक्ष विकास नागपाल, प्रबंधक सतपाल, उप प्रबंधक अरुण कुमार, सुभाष गुरेजा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंच के प्रधान ने बताया कि इस संस्था का गठन छह माह पूर्व किया गया था, जिसका उद्देश्य हिदू परंपराओं को बढ़ावा देना व संरक्षित करना है। इसके अलावा हिदू समाज में फैली कुरीतियों व आडंबरों के खिलाफ समय समय पर जन जागृति अभियान चलाए रखना है। 21 जुलाई 2019 को नाटक के रूप में सत्य नारायण कथा, 23 जुलाई 2019 को नृत्य नाटिका, कृष्ण लीला व नवरात्रों में मां झंडेवाली सेवा समिति द्वारा आयोजित जागरण में वैष्णो मां का भव्य श्रृंगार कर चुकी है।