युवाओं के सहयोग से गांव को किया सैनिटाइज
एनआरआई मित्र मंडली सहयोग से सैनिटाइजर का छिड़काव किया। इसके लिए खेतों में काम आने वाले कीटनाशक पंप का उपयोग किया गया। हिम्मत सिंह विर्क सुखवंत सिंह सन्दीप सिंह ने बताया कि गांव से विदेशों में बसे एनआरआई युवाओं के सहयोग से इससे पहले भी दर्जनों बुजुर्ग ग्रामीणों की आखों का ऑपरेशन करवा चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों को राशन व अन्य जरूरत की वस्तुएं वितरण कर चुके हैं। अब गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कर लोंगों को कोरोना महामारी से निजात दिलाने का प्रयास जारी है।
संवाद सूत्र, जलमाना : एनआरआइ मित्र मंडली के सहयोग से गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसके लिए खेतों में काम आने वाले कीटनाशक पंप का उपयोग किया गया। हिम्मत सिंह विर्क, सुखवंत सिंह, संदीप सिंह ने बताया कि गांव से विदेशों में बसे एनआरआइ युवाओं के सहयोग से इससे पहले भी दर्जनों बुजुर्ग ग्रामीणों की आंखों का ऑपरेशन करवा चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों को राशन व अन्य जरूरत की वस्तुएं वितरण कर चुके हैं। अब गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कर लोंगों को कोरोना महामारी से निजात दिलाने का प्रयास जारी है।