Move to Jagran APP

संगीता ने राज्य स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

करनाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीपी पद पर कार्यरत संगीता ने हरियाणा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:05 AM (IST)
संगीता ने राज्य स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, करनाल: आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाएं न केवल खासी उत्साहित हैं बल्कि अपने अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन भी कर रही हैं। इन्हीं में शामिल करनाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीपी पद पर कार्यरत संगीता ने हरियाणा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। संगीता ने इस प्रतियोगिता के तहत शॉटपुट में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि डिस्कस थ्रो में उन्हें द्वितीय और हैमर थ्रो में तृतीय स्थान हासिल हुआ। अब वह राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं।

loksabha election banner

अपनी नई उपलब्धियों के संदर्भ में जागरण से वार्ता में डीपी संगीता ने बताया कि कोरोना काल के कारण लंबे समय तक पिछले वर्ष खेल संबंधी कई प्रतियोगिताएं नहीं हुई लेकिन इस साल इनका आयोजन शुरू हो गया है। इसी के चलते वह भी नियमित अभ्यास के साथ अपना खेल लगातार तराश रही हैं। हाल में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में संपन्न हुई 30वीं हरियाणा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इसके तहत तीन अलग अलग स्पर्धाओं में उनका अच्छा प्रदर्शन रहा। शॉट पुट में उन्हें प्रथम स्थान हासिल हुआ। जबकि डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान और हैमर थ्रो में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संगीता ने बताया कि अब वह 42वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथेलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 24 मार्च की अवधि में छत्तीसगढ़ के जिला बलोड स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। उनका चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शॉट पुट, डिस्कस और हैमर थ्रो स्पर्धाओं में हो गया है।

पहले भी कर चुकीं नाम रोशन

गांव शामगढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीपी के पद पर कार्यरत संगीता ने अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। शॉटपुट खेल के अंडर 35 से 45 वर्ग की प्रतियोगिता में 767 मीटर शॉटपुट फेंक कर सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने हरियाणा व स्कूल का नाम रोशन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.