समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं, जहां महिलाओं की पहुंच हो : रीतू ढींगरा
डॉ. गणेश दास डीएवी महिला महाविद्यालय में रोटरी क्लब करनाल मिडटाउन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भूमंडलीकरण के दौर में स्त्री का स्थान विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। क्लब के प्रधान सुखदेव देवगन व जिला गवर्नर चयनित रीतू ढींगरा ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की पहुंच न हो। कोई भी घर परिवार समाज या देश तभी सशक्त प्रगतिशील और खुशहाल बन सकता है जब उसमें रहने वाली महिलाएं हर स्तर पर सशक्त होंगी।
जागरण संवाददाता, करनाल : डॉ. गणेश दास डीएवी महिला महाविद्यालय में रोटरी क्लब करनाल मिडटाउन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भूमंडलीकरण के दौर में स्त्री का स्थान विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। क्लब के प्रधान सुखदेव देवगन व जिला गवर्नर चयनित रीतू ढींगरा ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं की पहुंच न हो। कोई भी घर, परिवार, समाज या देश तभी सशक्त, प्रगतिशील और खुशहाल बन सकता है, जब उसमें रहने वाली महिलाएं हर स्तर पर सशक्त होंगी। कालेज प्राचार्या डा. राकेश संधू ने कहा कि विद्यार्थियों की क्षमता विकास के लिए कालेज प्रबंधन कार्य कर रहा है। छात्राओं ने गायन, नृत्य, भाषण, कविता पाठ और नाटिका मंच कर महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर नूतन नारंग, सुभाष नारंग, डॉ. वीएस रैना, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. विनोद कालरा, डॉ. शालिनी देवगन व कर्नल सचदेवा मौजूद रहे।