अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए रथयात्रा
खटीक समाज को जागरूक करने के लिए रथयात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 06:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : खटीक समाज में राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश में स्वाभिमान रथ यात्रा की शुरूआत की है। यह रथ यात्रा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में होते हुए झज्जर शहर में पहुंचेगी। खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र बडगुज्जर की अध्यक्षता में पुरानी अनाज मंडी से स्वाभिमान रथ यात्रा की शुरुआत की गई। बिजेंद्र ने बताया कि खटीक समाज मेहनतकश समाज है। सभी सरकारों ने इस समाज की अनदेखी की है। यह सरकार की अनेक योजनाओं से वंचित है। खटीक समाज अपने अधिकारों के लिए जागरूक है। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तितोरिया ने कहा कि स्वाभिमान रथ यात्रा का उद्देश्य समाज का जागरूक करना है। युवा नेता अमित गोल्डी ने भी संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें