पांच सशक्त महिलाओं को मिला रानी लक्ष्मी बाई अवॉर्ड
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के 160वें बलिदान दिवस पर प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा व संयोजक राजेश ¨जदल ने की। सभी ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में शहर की पांच सशक्त महिलाओं संगीता मेहता, डॉ. सुजाता, एडवोकेट संतोष यादव, अंजू शर्मा व प्रिया त्यागी को समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यो के लिए रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
जागरण संवादाता, करनाल : वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के 160वें बलिदान दिवस पर प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा व संयोजक राजेश ¨जदल ने की। सभी ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में शहर की पांच सशक्त महिलाओं संगीता मेहता, डॉ. सुजाता, एडवोकेट संतोष यादव, अंजू शर्मा व प्रिया त्यागी को समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यो के लिए रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास पर प्रकाश डाला। संगीता मेहता ने कहा कि लक्ष्मीबाई आज भी महिलाओं की प्रेरणा हैं। अंजू शर्मा ने लक्ष्मीबाई को विश्व की महानायिका बताया। डॉ सुजाता ने कहा कि रानी के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। एडवोकेट संतोष यादव ने कहा कि रानी ने अंग्रेजों को नाको चने चबवाए। इस अवसर पर विजय कुमारी शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष तोषित कांबोज, जिला संयोजक ठाकुर भानु प्रताप ¨सह, योगेश कुमार, पंकज कुमार, राहुल शर्मा, विजय कांबोज व ज्योति मौजूद रहे।