बारिश ने उमस और गर्मी से दिलाई राहत
करनाल क्षेत्र की बात है दो दिन पहले तक बरसात सामान्य से आठ फीसद कम थी लेकिन बीते 24 घंटे में 58.4 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात से तापमान लुढ़कर 30.0 डिग्री तक आ गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : क्षेत्र में सक्रिय हुए मानसून की शनिवार देर रात अच्छी बरसात हुई। रुक-रुककर हुई बरसात ने जितनी कमी थी उसको पूरा कर दिया है। जहां तक करनाल क्षेत्र की बात है, दो दिन पहले तक बरसात सामान्य से आठ फीसद कम थी, लेकिन बीते 24 घंटे में 58.4 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात से तापमान लुढ़कर 30.0 डिग्री तक आ गया। न्यूनतम तापमान भी 4.0 डिग्री गिरावट के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा। तापमान गिरने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर 94 फीसद रह गई। हवा 4.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। मानसून मीटर : बरसात की कमी 32 फीसद से घटकर 26 फीसद तक आई
मौसम विभाग के ताजा आंकड़े के मुताबिक अब तक प्रदेश में समान्य से 26 फीसद कम बरसात हुई है। दो दिन पहले यह आंकड़ा 32 फीसद था। यानि साफ है कि दो दिन तक सक्रिय रहे मानसून से बरसात में इजाफा हुआ है। फिलहाल अब एक सप्ताह तक बरसात की संभावना नहीं है।