ठंड से जंग मुहिम के तहत रेडियो सिटी ने बांटे कंबल
ठंड से ठिठुरते लोगों को बचाने के लिए रेडियो सिटी 91.9 एफएम ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत ठंड से जंग मुहिम चलाई। इसके तहत रेडियो सिटी की टीम ने देर रात फुटपाथ और दुकानों के बाहर सोने वाले लोगों के बीच कंबल बांटे।
जागरण संवाददाता, करनाल
ठंड से ठिठुरते लोगों को बचाने के लिए रेडियो सिटी 91.9 एफएम ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत ठंड से जंग मुहिम चलाई। इसके तहत रेडियो सिटी की टीम ने देर रात फुटपाथ और दुकानों के बाहर सोने वाले लोगों के बीच कंबल बांटे।
बीती 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर यह मुहिम शुरू की गई थी, जिसका समापन नौ जनवरी को किया गया। इस दौरान 400 से ज्यादा कंबल वितरित किए गए।
इस मुहिम में शहर के लोगों के साथ साथ वीएसआइ ब्लैंकेट्स ने अपना सहयोग दिया। रेडियो सिटी के आरजे रॉकी व अमन ने रात को जाकर ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल बांटे। करनाल के साथ रेडियो सिटी की टीम ने पानीपत जाकर भी गरीबों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर दुकानों के बाहर और फुटपाथ पर सो रहे लोगों ने टीम को साधुवाद दिया। कंबल की गर्माहट लेने के साथ ही उनके चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए।