Move to Jagran APP

रेडियो सिटी का 72 घंटे लगातार चला जल हो ना हो अभियान, लोगों ने दिया साधुवाद

जल संरक्षण को लेकर रेडियो सिटी 91.9 एफएम की ओर से जल हो ना हो नाम से अभियान को शहर के लोगों ने साधुवाद दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 09:26 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:26 AM (IST)
रेडियो सिटी का 72 घंटे लगातार चला जल हो ना हो अभियान, लोगों ने दिया साधुवाद
रेडियो सिटी का 72 घंटे लगातार चला जल हो ना हो अभियान, लोगों ने दिया साधुवाद

जागरण संवाददाता, करनाल : जल संरक्षण को लेकर रेडियो सिटी 91.9 एफएम की ओर से जल हो ना हो नाम से अभियान को शहर के लोगों ने साधुवाद दिया। लगातार 72 घंटे तक चले अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शहर की शिक्षण संस्थाओं, रेस्टोरेंट, अस्पताल व पार्क सहित सार्वजनिक स्थलों पर जाकर यह अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

रेडियो सिटी के आरजे रॉकी, आरजे शीतल व आरजे अमन ने 13 अगस्त सुबह पांच बजे से 16 अगस्त सुबह पांच बजे तक लगातार 72 घंटे तक श्रोताओं को जल संरक्षण के प्रति जागृत किया। इसी दौरान आरजे शहर में जाकर लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। आरजे शीतल, आरजे रॉकी व आरजे अमन ने शहर की शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों व शिक्षकों को जल का महत्व बताया। उन्हें जल बचाने की शपथ दिलाई। रेडियो सिटी के श्रोताओं ने कविता व गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएं भी जाहिर की।

मेयर रेणु बाला गुप्ता ने इस अभियान के लिए रेडियो सिटी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुहिम से जुड़कर लोगों जागरूक होते हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद नायब सैनी, विधायक हरिवंद्र कल्याण, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, विधायक बख्शीश सिंह, एसपी सुरेंद्र भौरिया, गायक अनूप जलोटा व बाक्सर मनोज कुमार ने इस मुहिम के लिए शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.