Move to Jagran APP

महंगाई और भ्रष्टाचार भाजपा की देन : रंगा

कांग्रेस पार्टी के युवा नेता रामफल रंगा ने कहा कि भाजपा सरकार अब घोटालों की सरकार बनकर रह गई है। भाजपा सरकार के राज में एक नहीं, बल्कि अनेक घोटाले सामने आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 12:14 AM (IST)
महंगाई और भ्रष्टाचार भाजपा की देन : रंगा
महंगाई और भ्रष्टाचार भाजपा की देन : रंगा

संवाद सहयोगी, तरावड़ी

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी के युवा नेता रामफल रंगा ने कहा कि भाजपा सरकार अब घोटालों की सरकार बनकर रह गई है। भाजपा सरकार के राज में एक नहीं, बल्कि अनेक घोटाले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता रामफल रंगा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर से चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में हुई मुलाकात के बाद तरावड़ी में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। युवा नेता रामफल रंगा ने कई युवा कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर से मुलाकात की। उन्होंने हलका नीलोखेड़ी में चल रही गतिविधियों से प्रदेशाध्यक्ष को रूबरू करवाया। रामफल रंगा ने बताया कि उन्होने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को हलके की जानकारी दी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदेश में अब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर युवा नेता रामफल रंगा, जस¨वद्र, बिट्टू यूनिसपुर, सतपाल, मनदीप, सुरेश कटारिया, सोनू रमाणा, गुलाब नड़ाना, गोलू नरवाल शामगढ़, चौधरी प्रवीण गोलपुरा, प्रेम शर्मा, राजेश चौपड़ा, राकेश कटारिया, ¨रकू भौरिया, उपेंद्र भौरिया, अजय, भीम ¨सह, रोहित कश्यप, मोनू कश्यप कलसी और कपिल पाहुजा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.