गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय बरतें सावधानियां : शर्मा
राजकीय उच विद्यालय रमाणा-रमाणी में सुरक्षा कैंप आयोजित किया गया। कैंप में बचों को गैस का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया
राजकीय उच्च विद्यालय रमाणा-रमाणी के बच्चों को बताई गैस उपयोग करते समय बरतने वाली सावधानियां
संवाद सहयोगी, तरावड़ी: राजकीय उच्च विद्यालय रमाणा-रमाणी में सुरक्षा कैंप आयोजित किया गया। कैंप में बच्चों को गैस का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षा कैंप अम्बे गैस एजेंसी तरावड़ी की ओर से किया गया। एजेंसी के एमडी जयपाल राणा, मैनेजर सेवाराम व रामकुमार समेत कर्मचारियों ने बच्चों को गैस से बचाव के बारे में सावधानियां बताई। सुरक्षा कैंप का नेतृत्व विद्यालय के डीडीओ राजेंद्र कुमार व मुख्याध्यापक अमन कुमार ने किया। रामकुमार शर्मा व सेवाराम ने कहा कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय हमें जागरूक रहना चाहिए। जब गैस की जरूरत न हो तो रैगुलेटर के पाइप को बटन से बंद कर देना चाहिए। हमेशा लाइटर से ही गैस के चूल्हे को चलाना चाहिए। गैस सिलेंडर के आसपास कोई आगजनी नही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि हम गैस चूल्हे का प्रयोग करते समय सावधानियां बरतेंगे तो दुर्घटनाओं से बच सकेंगे।