Move to Jagran APP

स्वास्थ्य कर्मचारियों को धरनास्थल से उठाने पहुंची पुलिस

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे धरने-प्रदर्शन एवं हड़ताल को समाप्त करने के लिए शुक्रवार को सरकार ने दबाव बनाते हुए पुलिस ने कर्मियों को उठाने का प्रयास किया गया। जैसे ही पुलिस कर्मी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के चार कर्मियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो नोक-झोंक शुरू हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुलिस को चार के बजाय 400 कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के लिए कह दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 09:30 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 09:30 PM (IST)
स्वास्थ्य कर्मचारियों को धरनास्थल से उठाने पहुंची पुलिस
स्वास्थ्य कर्मचारियों को धरनास्थल से उठाने पहुंची पुलिस

जागरण संवाददाता, करनाल : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे धरने-प्रदर्शन एवं हड़ताल को समाप्त करने के लिए शुक्रवार को सरकार ने दबाव बनाते हुए पुलिस ने कर्मियों को उठाने का प्रयास किया गया। जैसे ही पुलिस कर्मी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के चार कर्मियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो नोक-झोंक शुरू हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुलिस को चार के बजाय 400 कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के लिए कह दिया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यदि हिरासत में लेना है तो सभी कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं अन्यथा यहां से एक भी नहीं जाएगा। विरोध के चलते पुलिस को वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। इस अवसर पर पूर्व राज्य प्रधान लाजवन्ती, संजीव, भरपाई, सुरेंद्र पाढ़ा, सुभाष खोखर, सतीश, सुनीता एलएचवी, बल¨वद्र, ओम¨सह संधू, कौशल्या, अनीता व सुरेश उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.