महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी किया कोर्ट में पेश
संवाद सूत्र, नि¨सग : वार्ड नंबर छह में फांसी लगाकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने
संवाद सूत्र, नि¨सग :
वार्ड नंबर छह में फांसी लगाकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। थाना प्रभारी दीवान ¨सह ने बताया कि मामले में नामजद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनकी ओर से संदिग्ध ठिकानों पर तलाश की जा रही है। ताकि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी से पीड़ित पक्ष का कानून व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि बुधवार दोपहर पड़ोसी परिवार के साथ हुए झगड़े के बाद छह वार्ड में एक महिला ने रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला के पास से एक सुसाईड नोट मिला था। जिसमें नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी सहित 11 अन्य लोगों के नाम शामिल थे। जिनमें से कुछ लोगों पर उसके साथ झगड़ा कर मानसिक रूप से परेशान करने व कुछ पर झगड़े के मुख्य आरोपियों की मदद करने के आरोप लगे थे। मामले में नीलोखेड़ी विधायक पर भी आरोपी पक्ष के लोगों की मदद करने के लिए पुलिस पर दबाव बनने की बात लिखी थी।