वोटों के लिए किया सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण : सांसद सैनी
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करके जाटों की वोट लेने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री को उनके बजाय शहीद हुए भगत ¨सह, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करना चाहिए था। सर छोटूराम किसानों के मसीहा नहीं थे। वे रविवार को असंध में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, असंध
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करके जाटों की वोट लेने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री को उनके बजाय शहीद हुए भगत ¨सह, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करना चाहिए था। सर छोटूराम किसानों के मसीहा नहीं थे। वे रविवार को असंध में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने 28 अक्टूबर को होने वाली समान रोजगार रैली के लिए निमंत्रण देने भी असंध आए थे। उन्होंने कहा कि अब वह भाजपा के सांसद नही हैं वह बहुत पहले ही भाजपा को छोड़ चुके हैं। जब भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करके एक जाति समुदाय को आरक्षण देने की बात कही थी, तभी मैंने भाजपा से किनारा कर लिया, लेकिन भाजपा उन्हें जबरन अपने साथ गिनती है। भाजपा केवल उनका नाम अपने फायदे के लिए भुना रही है, जबकि भाजपा से उनका कोई लेना देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती उन पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो। इस मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल, महिला ¨वग की प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला प्रजापति, मैना जांगड़ा, हलका प्रधान राजबीर, कुलवंत और सतीश अरोड़ा मौजूद रहे।