फोटो---05 नंबर है।
जागरण संवाददाता, करनाल :
नगर निगम आयुक्त विक्रम का करनाल पहुंचने पर पर्यावरण संरक्षण समिति ने तुलसी का पौधा लगवा कर स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष एसडी अरोड़ा एवं चीफ पैटर्न कंवल भसीन ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट की। समिति अध्यक्ष ने आयुक्त को पर्यावरण संरक्षण समिति के मुख्य कार्यो का लिखित में ब्योरा सौंपा। उन्होंने आयुक्त से समिति सदस्यों का परिचय कराते हुए बताया कि पर्यावरण समिति का मुख्य उद्देश्य पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ करना और नर्सरी से पौधे लाकर शहर के स्कूल, कॉलेज, पार्क एवं सड़कों के किनारे पौधे लगवाना है। शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई रखना है। समिति के सदस्य जब किसी क्षेत्र में कूड़ा पड़ा देखते हैं तो कर्मचारियों को बताकर सफाई करवाते हैं। पानी की बर्बादी रोकना भी समिति का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर केएल नारंग, रामरतन अत्री, ओपी सचदेवा पैटर्न, विनोद कुमार गुप्ता, कृष्ण मदान, अनिल कुमार अरोड़ा, एनआर मित्तल, अर्जुन देव वर्मा व पूर्ण बजाज उपस्थित रहे।
a