Move to Jagran APP

म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान के तहत जुंडला में पौधारोपण

मंडलाध्यक्ष राणा अजीत सिंह ने शिक्षण संस्थान में भाजपा की म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा मुहिम के तहत प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर प्रदेश को हराभरा करने का लिया संकल्प लिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:20 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 06:20 AM (IST)
म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान के तहत जुंडला में पौधारोपण

संवाद सूत्र, जलमाना : मंडलाध्यक्ष राणा अजीत सिंह ने शिक्षण संस्थान में भाजपा की म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा मुहिम के तहत प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर प्रदेश को हराभरा करने का लिया संकल्प लिया जा रहा है। जो मुहिम भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने अपना कार्यभार संभालते ही प्रदेश में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा के नाम से चलाई थी। सभी बूथों में 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है जिसे 16 अगस्त भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि को समर्पित करना है। इस अवसर पर जुंडला मण्डल अध्यक्ष राणा अजीत सिंह, प्राध्यापक हरीश, पंच प्रमोद भार्गव, शशि राणा, प्रदीप राणा, राममेहर, बनारसी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.