श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया प्रभातफेरी का स्वागत
श्री शिव शक्ति जागृति मंच द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी शनिवार को सेक्टर-13
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 05:27 PM (IST)
जासं, करनाल : श्री शिव शक्ति जागृति मंच द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी शनिवार को सेक्टर-13 में पहुंची। केबी पंडित के निवास स्थान से शुरू हुई प्रभातफेरी विजय कौशल के निवास पर संपन्न हुई। इससे पहले प्रभातफेरी शुगर फेड के चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया के निवास पर भी गई। स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करके पालकी का स्वागत किया।
मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि महाशिवरात्रि के चलते निकाली जाने वाली प्रभातफेरी में सभी को उत्साह से भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर अनिल छाबड़ा, कैलाश नाथ गाबा, देवी दयाल अरोड़ा, राजू भूटानी, सुनयना, शीशपाल, सुनीता अरोड़ा, सुशील मदान, राजेश व विजय खेत्रपाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें