Move to Jagran APP

कांग्रेस को सता का ताज पहनाएगी प्रदेश की जनता : ज्ञान सहोत

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञान सहोता ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग दुखी और परेशान हैं। विकास का ¨ढ़ढ़ोरा पीटने वाली सरकार के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार और क्राइम को बढ़ावा मिला हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 12:45 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 12:45 AM (IST)
कांग्रेस को सता का ताज पहनाएगी प्रदेश की जनता : ज्ञान सहोत
कांग्रेस को सता का ताज पहनाएगी प्रदेश की जनता : ज्ञान सहोत

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञान सहोता ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग दुखी और परेशान हैं। विकास का ¨ढ़ढ़ोरा पीटने वाली सरकार के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार और क्राइम को बढ़ावा मिला हैं। प्रदेश की जनता के तो क्या भाजपा के राज में कार्यकर्ताओं के ही काम नही हो रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हैं। उन्होंने अब की बार कांग्रेस पार्टी की सरकार का नारा देते हुए कहा कि भाजपा से त्रस्त जनता अब कांग्रेस पार्टी को सता का ताज पहनाएगी। कांग्रेस वरिष्ठ नेता ज्ञान सहोता तरावड़ी के नगर खेड़े के पास शिव शक्ति सत्संग भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकत्र्ता सम्मेलन में कार्यकत्र्ताओं और जनता को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के हल्काध्यक्ष चरणदेव कामरा, युवा नेता बिल्लू शर्मा, मुनीष भार्गव व दिनेश मुंजाल ने की।

loksabha election banner

ज्ञान सहोता ने बताया कि 8 सितंबर को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए बाइक यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों बाइक सवार कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर बिल्लु शर्मा, मुनीष भार्गव, दिनेश मुंजाल, राकेश बंसल, बलवंत ¨सह, नरेश शर्मा, कुलवंत कलेर, जितेंद्र ¨सह लाडी, विपन पहलवान, मन्नी शर्मा, रवि पुंज, सुख¨वद्र डाबरथला व बालक राम मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.