कर्मचारी हित में संघर्ष जारी रहेगा : पराशर
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की राज्य कमेटी व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कर्ण पार्क स्थित मानव सेवा संघ के हाल में आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की राज्य कमेटी व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कर्ण पार्क स्थित मानव सेवा संघ के हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार पराशर व कार्यवाही का संचालन प्रदेश महासचिव पंकज मित्तल ने किया।
प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार पराशर ने कहा कि संगठन का शिष्टमंडल ने 19 जुलाई को प्रमुख अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग व 23 जुलाई को जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल से बातचीत की थी। वार्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि 20 अगस्त को करनाल में संगठन द्वारा प्रस्तावित महारैली को रद किया गया है।
जिला कमेटी करनाल ने राज्य पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों को संगठन में अच्छी भूमिका के लिए विशेष सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पंकज मित्तल, रामपाल सैनी, ईश्वर शर्मा, सतपाल मुदगिल, श्याम सिंह रावल, संजीव बग्गा, भगवान अहलावत, बहादुर सिंह भोला, राजेश मदान, पवन शर्मा मौजूद रहे।