Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण ही विकल्प : कमलकांत

निफा ने शहर कई क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक भी किया। घरौंडा अध्यक्ष कमलकांत धीमान ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:33 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:15 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण ही विकल्प : कमलकांत
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण ही विकल्प : कमलकांत

संवाद सहयोगी, घरौंडा : निफा ने शहर कई क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक भी किया। घरौंडा अध्यक्ष कमलकांत धीमान ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहे। बुधवार को निफा के घरौंडा अध्यक्ष कमलकांत धीमान की अध्यक्षता में ग्रो ग्रीन इंडिया कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। संस्था के युवाओं ने साईं मंदिर के पास, रेलवे रोड, गढ़ी मुल्तान गांव, स्टेशन के पास एवं अन्य जगहों पर पौधे रोपित किए। प्रधान कमलकांत धीमान ने कहा कि निफा की ओर से गो ग्रीन इंडिया-2020 नामक अभियान की शुरुआत की गई है। देश में इस साल पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। लाखों पेड़ देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में लगाए जाएंगे। इस मौके पर पुनीत अग्रवाल, रवि धीमान, सुमित वशिष्ठ, शुभम मित्तल, सुधांशु गुप्ता, अजय मित्तल, अक्षित गुप्ता, मोहित धीमान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.