आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने पर थाने में बवाल
फ्लैग: नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला संवाद सहयोगी, असंध : दो सगे भाइयों क
संवाद सहयोगी, असंध : दो सगे भाइयों के नाबालिग लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला दिन भर गर्माया रहा। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ लड़की के परिजनों के साथ रविवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर असंध थाने में बवाल काटा।
ग्रामीणों ने ब्लॉक समिति के चेयरपर्सन के पति पर राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाने और आरोपितों का साथ देने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस पर भी राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों ने गांव की ही एक नाबालिक लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। खाली मकान में बेहोश लड़की को छोड़ मकान का ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। लड़की के लापता होने के तीन घंटे बाद मकान की छत के ऊपर किसी ने लड़की को देखा तो उसे मकान के बाहर निकाला।
परिजनों ने पुलिस से कहा कि उनकी 12 वर्षीय लड़की शुक्रवार शाम 7 बजे करियाने की दुकान पर सामान लेने गई थी। एक घंटे बाद भी उनकी लड़की घर नहीं आई तो उन्होंने आसपास उसकी खोज की। असंध महिला थाना प्रभारी नेहा राठी भी मौके पर पहुंची। लड़की बेहोश थी और उसके हाथ-पांव बंधे थे। वहीं चेयरपर्सन के पति राजीव ने कहा कि इस मामले में वह गांव के साथ हैं। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला थाना प्रभारी नेता राठी ने कहा कि लड़की के बयान दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया।