रुकी सड़क का निर्माण कार्य शुरू
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : वार्ड छह में दयानगर बस्ती की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य कई दिन से
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : वार्ड छह में दयानगर बस्ती की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य कई दिन से लटका था। लोगों द्वारा कई-कई बार नगरपालिका प्रशासन को चेताए जाने के बावजूद विभाग अनदेखी कर रहा था। कई दिन से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। लोगों ने जब सड़क निर्माण कार्य के अधर में लटके जाने का विरोध किया तो दैनिक जागरण ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशन के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और अगले ही दिन ठेकेदार को बुलाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया।
आज पार्षद प्रतिनिधि बुधराम समेत अन्य लोगों ने सड़क निर्माण कार्य का मौके पर जाकर मुआयना भी किया। बता दें कि कई दिन से सड़क निर्माण कार्य बीच में लटका था। इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा था। सड़क निर्माण कार्य के लिए कई दिन पहले सड़क को उखाड़ दिया था, इसके बाद निर्माण कार्य न होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। संबंधित विभाग लोगों की इस समस्या को अनदेखा कर रहा था। खबर छपते ही विभाग ने दयानगर बस्ती की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।