विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घरौंडा में नगरपालिका ने अवैध कालोनी में ढहाए निर्माण

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 08:11 PM (IST)

नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के निर्देश पर करीब तीन एकड़ में काटी जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त करने की ...और पढ़ें

घरौंडा में नगरपालिका ने अवैध कालोनी में ढहाए निर्माण
घरौंडा में नगरपालिका ने अवैध कालोनी में ढहाए निर्माण

संवाद सहयोगी, घरौंडा : शहर में पनप रहीं अवैध कालोनियों के खिलाफ नगरपालिका ने कड़ा रूख अपना रखा है। वीरवार को अनोखा कालोनी में पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल के पीछे काटी जा रही अवैध कालोनी में जेसीबी से दो निर्माणों और सड़कों को तोड़ा गया।।

वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अंग्रेज मोर की अगुवाई में नगरपालिका का तोड़फोड़ दस्ता अनोखा कालोनी पहुंचा। जेसीबी के साथ अवैध कालोनी को ध्वस्त करने पहुंची नगरपालिका की टीम को देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के निर्देश पर करीब तीन एकड़ में काटी जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जेसीबी ने दो प्लाटों की नींव को तोड़ दिया। इसके अलावा सड़कों को भी जेसीबी की सहायता से उखाड़ दिया गया। किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि पवन कुमार नामक व्यक्ति द्वारा पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल के पीछे अवैध कालोनी काटी जा रही थी। जिसमें कुछ निर्माण भी हो चुका था। कालोनाइजर को नगरपालिका ने नोटिस भी जारी किए थे। इसके बावजूद उसने निर्माण कार्य नहीं रोका। सचिव ने कहा कि नगरपालिका समय-समय पर अवैध कालोनियों के खिलाफ करती रहती है। पिछले महीने भी एक मैरिज गार्डन को गिराया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध कालोनी में न तो मकान खरीदें और न ही प्लाट। साथ ही अगर कहीं अवैध कालोनी काटे जाने की जानकारी मिलती है तो तुरंत नगरपालिका को बताएं।