Move to Jagran APP

नगरपालिका कर्मचारियों ने दिया नगर निगम में धरना

नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार से शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 07:20 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 08:21 AM (IST)
नगरपालिका कर्मचारियों ने दिया नगर निगम में धरना
नगरपालिका कर्मचारियों ने दिया नगर निगम में धरना

जागरण संवाददाता, करनाल : नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार से शुरू कर दी। नगर निगम में कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक प्रोचा ने की व संचालन राजकुमार डिलोढ़ ने किया। जिला प्रधान अशोक प्रोचा व सचिव इंद्रजीत चनालिया ने घरौंडा, निसिग, इंद्री, नीलोखेड़ी व असंध का दौरा किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 मई 2018 को हुए समझौते को लागू नहीं किया। कर्मचारी हितों पर सरकार कुठाराघात कर रही है। सफाई कर्मियों व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगें लागू नहीं की तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। नगरपालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश सचिव शारदा देवी व फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करना, समान काम समान वेतन देना, फायर ब्रिगेड विभाग के 1046 कर्मचारियों की भर्ती को रद्द करना व 1366 फायर आपरेटरों को नियमित करना तथा पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना का वादा किया था। सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। सरकार समय रहते नहीं जागी तो सभी विभागों के कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारी संघ के समर्थन में हड़ताल पर जा सकते हैं। इस अवसर पर संदीप नरवाल, संदीप त्यागी, राममेहर सिंह, कपिल आर्य, रणबीर सिंह, प्रवीन, अनिल, वीरभान बिड़लान, राम सिंह, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सचिन, रमेश दादूपुर व जयपाल बागड़ी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.