बच्चों की माताओं ने दर्शाई प्रतिभा
गोबिद वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल खेड़ी मानसिंह में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बचों की माताओं ने म्यूजिकल चेयर गेम रैम्प वॉक जरनल नॉलेज संबंधी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 06:25 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इंद्री : गोबिद वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल खेड़ी मानसिंह में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों की माताओं ने म्यूजिकल चेयर गेम, रैम्प वॉक, जरनल नॉलेज संबंधी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कैटवॉक में रजनी, नीलम व कविता ने ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं को स्कूल इंचार्ज दलजीत कौर संधू ने सम्मानित किया। संधू ने कहा कि उनके स्कूल के बच्चों में बड़ी प्रतिभा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें