करनाल में मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, नीलोखेड़ी यार्ड में हुआ दर्दनाक हादसा
नीलोखेड़ी रेलवे यार्ड में बुधवार दोपहर एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मां और उसके आठ वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

नीलोखेड़ी में मालगाड़ी हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत।
HighLights
नीलोखेड़ी रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से मां-बेटे की मौत
महिला की पहचान कोमल, बेटा आठ वर्षीय, मानसिक रूप से परेशान
कुरुक्षेत्र जीआरपी ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंपा
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी रेलवे यार्ड में बुधवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला और उसके आठ वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलने पर कुरुक्षेत्र जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जांच के दौरान महिला की पहचान कोमल (35 वर्ष) के रूप में हुई, जबकि उसके साथ मृत मिला बच्चा उसका बेटा था। कुरुक्षेत्र जीआरपी की हेड कांस्टेबल अंजू ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नीलोखेड़ी यार्ड में यह हादसा हुआ। महिला के बेटे के दाहिने हाथ पर एसके कोमल लिखा हुआ था।
इसी सुराग और जांच के आधार पर बच्चे की पहचान की गई। महिला का पति तरावड़ी स्थित एक राइस मिल में काम करता है। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी और डिप्रेशन रहती थी। हालांकि घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। महिला को एक ही बच्चा था।
पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपे शव
हादसे के समय महिला ने गुलाबी और काले रंग के कपड़े पहने हुए थे, जबकि बच्चे ने आसमानी रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी थी। मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों के शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
जीआरपी की टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।