तरावड़ी शहर की अधिकतर सड़कें चकाचक : रेखा
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : नगरपालिका की चेयरमैन रेखा कबीरपंथी ने कहा कि तरावड़ी क्षेत्र म
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 06:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तरावड़ी :
नगरपालिका की चेयरमैन रेखा कबीरपंथी ने कहा कि तरावड़ी क्षेत्र में विकास कार्यो का पहिया घूम रहा है। क्षेत्र के सभी वार्डो और कालोनियों में विकास कार्य समान रूप से कराए जा रहे हैं। तरावड़ी क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। नगरपालिका की चेयरमैन रेखा कबीरपंथी एक वार्ड के विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समान रूप से विकास करवा रही है। तरावड़ी क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बनाई जा चुकी हैं। नगरपालिका के पास विकास के लिए पैसों की कमी नही है। अभी हाल ही में हुई बैठक में कुछ कार्यों के लिए प्रस्ताव आए थे। जिनका बजट पास करने के बाद उन पर भी काम शुरू करवा दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें