Move to Jagran APP

बेरुखी बरत रहा मानसून आज ला सकता है राहत की फुहार

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बरसात की संभावना जताई दो दिन तक मौसम बदलाव का सिलसिला जारी रह सकता है

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:41 PM (IST)
बेरुखी बरत रहा मानसून आज ला सकता है राहत की फुहार
बेरुखी बरत रहा मानसून आज ला सकता है राहत की फुहार

जागरण संवाददाता, करनाल : प्रदेश में मानसून पहुंचने के बाद भी असरदार साबित नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को एक बार फिर से मौसम बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बरसात की संभावना जताई है। 7 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी व उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। उमस से पसीना सूख नहीं रहा है। इधर किसान बरसात के इंतजार में धान की रोपाई रोके हुए हैं। हालांकि धीरे-धीरे रोपाई हो रही है, लेकिन बरसात नहीं होने के कारण अभी इस कार्य में तेजी नहीं आ पाई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई तो रविवार से धान रोपाई के काम में तेजी आने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा 3.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 85 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 68 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बरसात हो सकती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.