Move to Jagran APP

भीष्म लाइब्रेरी में मनी लोहड़ी

संवाद सहयोगी घरौंडा पटेल पार्क स्थित स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में लोहड़ी मनाई। त्योहार को ला

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 05:17 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:17 AM (IST)
भीष्म लाइब्रेरी में मनी लोहड़ी
भीष्म लाइब्रेरी में मनी लोहड़ी

संवाद सहयोगी, घरौंडा: पटेल पार्क स्थित स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में लोहड़ी मनाई। त्योहार को लाइब्रेरी में आने वाले छात्रों ने स्टाफ के साथ मिलकर मनाया। कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता और नगरपालिका स्टाफ ने शिरकत की। कार्यक्रम में मनोरजन के लिए छात्रों के बीच चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां हर मौसम में विभिन प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। आपसी एकता बढ़ाना भी लोहड़ी के त्यौहार का उद्देश्य है। इस मौके पर छात्रों के बीच हुई चेयर प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम और स्मृति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी ने आग जलाकर और रेवड़ी मुगफली बांट एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर लाइब्रेरियन संदीप लोहट, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, मनदीप चौधरी, क्लर्क रीता, कविता, राजेश, रेनू भूषण राहुल, मीना व दीपक मौजद रहे। जेएन विद्याव्रत में मनाया त्योहार

loksabha election banner

फोटो---11 नंबर है।

निगदू : जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान रायसन में लोहड़ी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य रोहताश राणा ने पारंपरिक रीति से आग जलाकर पर्व का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि त्यौहार भारत देश की शान हैं। हर प्रांत के अपने कुछ विशेष त्यौहार हैं। लोहड़ी एक त्यौहार ही नहीं बल्कि आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में छात्राओं ने गिददा नृत्य करके उत्सव में चार-चांद लगा दिए। स्टाफ ने आग की धूनी जलाकर लोहड़ी जलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों व स्टाफ के मध्य मूंगफली व रेवड़ी वितरित की गई तथा सभी ने अग्नि में तिल,रेवड़ी भेंट कर कामना की। महान दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण, काव्य और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रोहताश राणा ने बताया कि स्वामी का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। रिदम वैली स्कूल में मनाई गई विवेकानंद जयंती

निगदू : रिदम वैली पब्लिक स्कूल मोहड़ी जागीर में विवेकानंद जयंती की जयंती मनाई। प्राचार्य राजीव कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विक्रम शर्मा कर कमलों द्वारा विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। विक्रम शर्मा ने स्वयंसेवकों से कहा कि विवेकानंद अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रति अनन्य भक्ति और निष्ठा के प्रताप से ही उत्तम सेवा कर सके। स्वयंसेवकों ने विवेकानंद पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राहुल, मीना शर्मा, कांता और ज्योति गर्ग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.