Move to Jagran APP

मोदी कर रहे देश की तरक्की के लिए कार्य : रामवतार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामवतार वाल्मीकि वीरवार को करनाल पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 06:55 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 06:55 AM (IST)
मोदी कर रहे देश की तरक्की के लिए कार्य : रामवतार
मोदी कर रहे देश की तरक्की के लिए कार्य : रामवतार

जागरण संवाददाता, करनाल : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामवतार वाल्मीकि वीरवार को करनाल पहुंचे। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका यहां पहुंचने पर फूल-मालाओं और ढोल की थाप पर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद रामवतार पहली बार करनाल आए थे

loksabha election banner

अपने स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने हर वर्ग को सम्मान दिया है। अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों का तो उनके प्रति विशेष सद्भाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं तो प्रदेश की खुशहाली के लिए सीएम मनोहर लाल भी लगातार प्रयासरत हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर आगे पार्टी आगे बढ़ रही है। भाजपा शासनकाल में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं।

रामवतार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल कर देशभर में काम करने का अवसर दिया है। निश्चित तौर पर पार्टी ने यह बड़ा विश्वास जताया है। कृषि कानून विरोधी आंदोलन पर उन्होंने कहा कि कोई सामने आकर बताए कि इन कानूनों में गलत क्या है? कितनी बार दिल्ली में बुलाकर उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आंदोलन में शामिल इन भोले-भाले किसानों को कुछ राजनीतिक लोग बहका रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि की भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है? जहां सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। मौके पर सुभाष त्रेहन, एडवोकेट राजेश सैनी, खुर्शीद आलम, बबलू शर्मा, अमीर सिंह मल्ली, सुरेंद्र बंसल, मुकेश गोयल, रवि सौदा, शमशेर सिंह कश्यप, विकास राणा, बलबीर सूद, रामपाल, उषा पांचाल, मोहन शर्मा, एडवोकेट सुषमा कश्यप, नरेश शर्मा, मुख्त्यार सिंह, सुरजीत ब्रास, बलजीत सिंह सहित विभिन्न वर्गो के लोगों ने उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.