मांगों को लेकर मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और मनरेगा कामगार यूनियन के बैनर तले मनरेगा, खेतीहर मजदूरों व किसानों ने मांगों को लेकर कर्ण पार्क से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा।
जागरण संवाददाता, करनाल : अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और मनरेगा कामगार यूनियन के बैनर तले मनरेगा, खेतीहर मजदूरों व किसानों ने मांगों को लेकर कर्ण पार्क से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा।
मजदूर किसान नेताओं ने कहा कि मनरेगा में बजट बढ़ोतरी की जाए तथा स्थाई कोष का प्रबंध हो। काम की पेमेंट समय पर मिले। वर्ष में कम से कम 200 दिन का काम तथा 600 रुपए दैनिक मजदूरी मिले। मनरेगा में मशीनों व ठेकेदारी पर रोक लगाई जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान घरौंडा इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट से हटाए गए श्रमिकों को काम पर बहाल करने की मांग भी उठाई गई।
इस मौके पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जगमाल ¨सह, जिला प्रधान शीशपाल ¨सह, खेत मजदूर यूनियन नेता रलदू राम, सीटू जिला सचिव जगपाल राणा, राजबीर, रिषीपाल, पाल ¨सह नंबरदार, नरेंद्र कुमार, सीटू नेता विजय कांबोज, कामरेड हरीश बागी, माक्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला सचिव अशोक कुमार, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला प्रधान डा. राजेंद्र ¨सह, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव जरासो शर्मा, राम प्रकाश, रामफल सैनी, जतिन, संजीव राणा, सरोज, गुलाब ¨सह, सर्व कर्मचारी संघ के करनाल ब्लाक प्रधान रोशनलाल गुप्ता ने संबोधित किया।