संवाद सहयोगी, इंद्री : सिचाई विभाग के विश्राम गृह में विधायक रामकुमार कश्यप ने जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। विधायक के समक्ष नालियों, गलियों, सड़कों, बांध बनवाने, पक्का मकान बनवाने, रोजगार, राशन कार्ड, स्थानातंरण, बिजली, पानी, बुढ़ापा पेंशन की शिकायतें आई। अधिकांश समस्याओं एंव शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया और फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सेवाभाव समिति के सहयोग से विधायक राम कश्यप ने सिचाई विभाग के विश्राम गृह में पौधारोपण किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, एसडीओ परमजीत सिंह, सुरजमल, जसबीर सिंह, धर्मपाल शाडिल्य, चरण सिंह मढान, महेन्द्र सिंह पंजोखरा, मुकेश रानी, कर्मबीर कल्याण, रणबीर पांचाल मौजूद थे।
विधायक रामकुमार कश्यप ने सुनी लोगों की समस्याएं
Author: JagranPublish Date: Tue, 28 Jul 2020 06:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2020 06:49 AM (IST)

सिचाई विभाग के विश्राम गृह में विधायक रामकुमार कश्यप ने जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण उनकी प्राथमिकता है।
Edited By: Jagran
a