Move to Jagran APP

मेरठ-करनाल हाईवे पर पति को बंधक बना महिला से दुष्कर्म

करनाल के सेक्टर छह निवासी दंपती को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के टपराना गांव के पास बंधक बना लिया गया। इस दौरान बदमाशों ने महिला से दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:06 PM (IST)
मेरठ-करनाल हाईवे पर पति को बंधक बना महिला से दुष्कर्म

जेएनएन, करनाल। करनाल के सेक्टर छह निवासी दंपती को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के टपराना गांव के पास बंधक बना लिया गया। हथियारों से लैस बदमाशों ने पति के साथ मारपीट की। एक बदमाश ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

loksabha election banner

वीरवार को सेक्टर छह निवासी दंपती गांव टपराना में अपने रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। महिला के पति के अनुसार दोपहर एक बजे उन्होंने गांव टपराना के निकट एक पुलिया पर बैठे चार लोगों से गांव का रास्ता पूछा। इन लोगों के बताए रास्ते पर वह कुछ ही दूर चले थे कि पीछे से बाइक पर उन्हें रास्ता बताने वाले लोग आए। उन्होंने तमंचा दिखाकर बाइक रोकने को कहा।

इसके बाद बदमाश दंपती को गन्ने के खेत में ले गए। जहां बदमाशों ने पति को नीचे बैठा दिया। एक बदमाश पत्नी को गन्ने के दूसरे खेत में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसी बीच बदमाशों ने पति को भी पीटा। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

इसके बाद पीडि़त दंपती ने इस मामले की सूचना 100 नंबर पर फोन करके दी। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। दंपती ने शहर थाने में जाकर भी इस मामले की जानकारी दी। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.