करनाल के इंद्री हाइवे पर चलती मर्सिडीज में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो युवक
इंद्री स्टेट हाइवे पर शुक्रवार रात एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार रोहतक के दो ...और पढ़ें
-1794633162084_m.webp)
मर्सिडीज कार में अचानक से लगी आग (जागरण फोटो)
HighLights
इंद्री स्टेट हाइवे पर मर्सिडीज कार में लगी आग।
रोहतक के दो युवक जलती कार से सुरक्षित बाहर निकले।
दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जली।
जागरण संवाददाता, करनाल। इंद्री स्टेट हाइवे पर शुक्रवार रात को एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। कार में रोहतक के रहने वाले 2 युवक सवार थे।
आग लगते ही उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे लगाया और कार से बाहर निकल गए। इसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
जानकारी अनुसार घटना रात करीब 12:30 बजे की है। कार सवार करनाल से इंद्री की ओर जा रहे थे। कार के आगे एक ट्रक चल रहा था, जिसका पिछला बंपर टूटा हुआ था।
कार ड्राइवर ने ट्रक ड्राइवर को इसकी जानकारी देने के लिए उससे आगे निकलने का फैसला किया और कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई।
आग लगते ही युवकों ने कार सड़क किनारे रोक दी और तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार से ऊंची लपटें उठने लगीं।