मेहर सिंह बने एंटी करप्शन इंडिया के जिला संयोजक
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम का विस्तार करते हुए करनाल के समाजसेवी मेहर सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया।
जासं, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम का विस्तार करते हुए करनाल के समाजसेवी मेहर सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया। नरेंद्र अरोड़ा एंव स्टेट चीफ डायरेक्टर डॉ. शिवकुमार शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारी मेहर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। मेहर सिंह ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे एवं जिलास्तर पर अपनी टीम तैयार करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा शक्ति खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है।