लोकसभा चुनाव को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने की बैठक
रविवार को हलका इंद्री में आम आदमी पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के संगठन मंत्री धर्मबीर ने की। बैठक में बूथ स्तर व पोलिग स्टेशन पर इंचार्ज को जिम्मेदारियां सौंपी गई और तैयारियों का जायजा लिया गया।
संवाद सूत्र, गढ़ी बीरबल : रविवार को हलका इंद्री में आम आदमी पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के संगठन मंत्री धर्मबीर ने की। बैठक में बूथ स्तर व पोलिग स्टेशन पर इंचार्ज को जिम्मेदारियां सौंपी गई और तैयारियों का जायजा लिया गया। हलका अध्यक्ष पुरन सिंह काम्बोज ने कहा बीजेपी को सिर्फ आम आदमी पार्टी ही हरा सकती है और किसी के बस की बात नहीं है। इस मौके पर सुमित लाठर लोकसभा युवा अध्यक्ष, गुलाब सिंह लोकसभा किसान सैल अध्यक्ष, निर्मल सिंह जिला किसान सैल अध्यक्ष, डॉ. जगमाल सिंह उपाध्यक्ष, अमर उपाध्यक्ष, बलदेव सिंह जोन अध्यक्ष, सूरज उपाध्यक्ष, नाथीराम उपाध्यक्ष, मोहसिन खान उपाध्यक्ष, विकास उपाध्यक्ष, सतीश उपाध्यक्ष सोनू उपाध्यक्ष, रविद्र कांबोज मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन हलका इंद्री सेकेटरी अनिल वर्मा ने किया।