राजनीति में भी महिलाओं को आगे आने की जरूरत : मीना चौहान
राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। पिछले दौर में महिलाएं घूंघट तक नहीं उठा सकती थी लेकिन आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वह कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पंचकूला प्रभारी मीना चौहान ने कही।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। पिछले दौर में महिलाएं घूंघट तक नहीं उठा सकती थी, लेकिन आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वह कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पंचकूला प्रभारी मीना चौहान ने कही।
मीना चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की हुई हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं स्वयं को सशक्त बना सकती हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप