'कांग्रेस के पास न मुद्दा, न जनता का विश्वास'; करनाल में मनोहर लाल ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न कोई मुद्दा है और न जनता का विश्वास, दिल्ली रैली भी फ्लॉप रही।
-1793864497930_m.webp)
भाजपा के साथ जनता का आशीर्वाद: मनोहर लाल।
HighLights
मनोहर लाल ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन और जनता का विश्वास खोया बताया
कांग्रेस की दिल्ली रैली को केंद्रीय मंत्री ने फ्लॉप करार दिया
नायब सैनी ने कांग्रेस पर एसआईआर मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया
जागरण संवाददाता, करनाल। कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है और न ही जनता का विश्वास। जनता का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा के साथ है। कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित रैली भी फ्लॉप साबित हुई है। यह बात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में सुशासन देने का काम किया है, जबकि कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस के इस झूठ के गुब्बारे की हवा निकालेंगे और जनता के सामने सच्चाई रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की वास्तविकता से अवगत कराएगा और उसके झूठ की पोल खोलेगा।
भाजपा सरकार ने सुशासन, विकास और जनकल्याण के आधार पर जनता का विश्वास हासिल किया है। आने वाले समय में भी पार्टी जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों और उपलब्धियों को रखेगी।