Move to Jagran APP

सरकार किसानों को समर्थन मूल्य से खरीद की गारंटी दे : मान

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की बजाए किसानों और मजदूरों की सभी मांग मान कर उनको क्रियान्वित कर दें।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:50 AM (IST)
सरकार किसानों को समर्थन मूल्य से खरीद की गारंटी दे : मान

जागरण संवाददाता, करनाल : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की बजाए किसानों और मजदूरों की सभी मांग मान कर उनको क्रियान्वित कर दें। इसके बाद उन्हें यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उनकी झोली में 90 सीटें आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार सबसे पहले समर्थन मूल्य पर किसानों को फसल को खरीदने की गारंटी दे। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकार पांच साल से छल रही हैं। किसानों की मांगों को मंजूर नहीं किया गया हैं। करनाल और पानीपत में शुगर मिलों का नवीनीकरण नहीं हुआ। किसानों मजदूरों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। किसानों की करोड़ों की बकाया राशि प्रदेश के चीनी मिलों पर अभी भी है। इसी सब को लेकर प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर भाकियू की प्रदेश इकाईयों के बैनर तले हजारों किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए । इसके माध्यम से मुख्यमंत्री को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो किसान प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करेंगे। इसी क्रम में भाकियू ने करनाल में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीसी अनीश यादव को दिया।

loksabha election banner

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यशपाल राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चंद शाहपुर, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, संरक्षक मेहताब सिंह कादियान, प्रदेश उप प्रधान सुरेंद्र घुम्मन, जिला महामंत्री सतपाल बड़थल, अंग्रेज सिंह, फतेह सिंह झिडा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.