धूमधाम से मनाया जाएगा महा छठ महोत्सव
संवाद सहयोगी, घरौंडा : लिबर्टी कॉलोनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा छठ पर्व महोत्सव
संवाद सहयोगी, घरौंडा : लिबर्टी कॉलोनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा छठ पर्व महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 नवम्बर को चौथी बार होने वाले इस कार्यक्रम में हलका विधायक हर¨वद्र कल्याण, लिबर्टी ग्रुप के ईडी आदिश गुप्ता और डॉ. विर्क बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। महा छठ पूजा समिति के उपप्रधान रामलखन महतो ने बताया कि 11 नवम्बर को स्नान और भोजन के साथ छठ महोत्सव शुरू होगा। 12 नवम्बर को खरना होगा। जबकि 13 नवम्बर को सायं चार बजे अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही नगरपालिका के चेयरमैन सुभाष गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सतीश ¨सगला और समाजसेवी विनोद ठेकेदार बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को मां भगवती जागरण किया जाएगा और 14 नवम्बर को प्रात: अर्घ्य और प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने शहरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।