कार्यशाला में आर्थिक समस्याओं व समाधान के बारे में किया जागरूक
केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विकास की परिभाषा सिद्धि और समृद्धि विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्या सुजाता गुप्ता व अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम कुंडू ने मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभाग कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रो. नीरा वर्मा का पुष्प गुछ से स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विकास की परिभाषा सिद्धि और समृद्धि विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्या सुजाता गुप्ता व अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम कुंडू ने मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभाग कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रो. नीरा वर्मा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। प्राचार्या सुजाता गुप्ता ने तत्कालिक आर्थिक समस्याओं और उनके समाधान के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। प्रो. नीरा वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय ही समाज के विकास के प्रतीक नहीं हैं। अपितु सामाजिक खुशी और समृद्धि से राष्ट्रीय आर्थिक विकास को आंका जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सामाजिक साधनों के इष्टतम प्रयोग के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इसी श्रृंखला में 12 फरवरी को आर्थिक समस्याओं पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मीनू शर्मा, डॉ. आषिमा गक्खड़, डॉ. मंजू बाला शर्मा व संजना रहेजा निर्णायक की भूमिका में रहे। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. नीरा वर्मा व प्राचार्या सुजाता गुप्ता ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्राओं ने प्रेरणादायक व्याख्यान को सुरुचिपूर्ण रूप से सुना और विभिन्न विकास संबंधी प्रश्नों को पूछकर व्याख्यान के स्तर को ऊंचा उठाया। व्याख्यान के अंत में विभाग अध्यक्ष पूनम कुंडू व डॉ. राजवीर कौर ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।